सहर-एक नयी सुबह

कुछ बातें ऐसी भी होंती हैं जिसे आप ज़माने वालों को बताना चाहते हैं पैर कभी कभी आप कह नहीं सकते....मुझे ऐसा लगता है इस से बढ़िया तरीका कोई नहीं हो सकता है...कहीं इस से किसी का कुछ भला हो सके....
Powered By Blogger

सहर-एक नयी सुबह

Search This Blog

Thursday, January 21, 2010

रागिनी को समर्पित

लो रितुराज बन बैठा हूँ मैं यहाँ
तुम गीत अधरों पर सजाने लगीं
स्वपन सी साकार होती सृष्टी में
मंजरियाँ पुष्पों की सभी खिलाने लगीं

हो रागनी तुम ही तो मेरे कंठ की
गूंजती झन्कार बन जो गा रहीं
हो कोकिला बैठी हुई उस आम की
कूक से वेदना हृदय की जा रही

कह रही हो "छोड ह्रिदय के वार को
सामने पाने को है मन्ज़िल कई" और
"मै समय तुम समय की चाल हो
थक कर कभी जीवन कहीं रुकता नहीं"

शुन्य मैं, सोया हुआ सा नभ कोई
कौंध है अतुलित तुम्हि में, दामिनि
चीरती, निस्तब्ध्ता को भेद्ती
सामने तुम हो खडी, हे स्वामिनी

मैं तेज से तुम्हारे ही हुआ तेजस्वि
गान जिसकी ख्याती का है हो रहा
हूक से तुम्हरी मै हुन्कार उठा
हर तरफ़ कम्पन घरा पर हो रहा

जीवन समर में तुम हो मेरी सार्थी
कहीं दूर विपदा से मुझे लेजा रहीं
और सारे भ्रमांड में एक शंख की
विजय ध्वनि सी सहज ही गा रही

हाँ, मैं जीवन भर तेरा ऋणी हुआ
सत्या है पर बात कहने की नहीं
मोल तेरी बात का हर शब्द का
मैं चुका सक्ता कभी देवी नहीं

No comments: